चंडीगढ़,09 जुलाई,2025: हरियाणा प्रदेश में सफेदा पौधारोपण पर वन विभाग की ओर से रोक लगाई गई है। इसके लिए वन सरंक्षक मुख्य प्रधान की ओर से सभी जिले के वन अधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सफेदा लगाने से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है।
मिट्टी के पोषक तत्वों को तेजी से सोखता है सफ़ेदा
सफेदा तेजी से मिट्टी के पोषक तत्वों को सोख लेता है, जिसकी वजह से मिट्टी की संरचना सूखी और बंजर होने लगती है। ऐसे में यदि इसकी रोपाई की जाए तो रोजाना करीब 12 लीटर जल की जरूरत होती है।अगर इसे पानी ना मिले तो भी इस पेड़ की जड़े जमीन से पानी सोखना शुरु कर देती हैं।
अधिकारियों को जारी हुए निर्देश
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में लगातार भूजल नीचे जा रहा है। प्रदेश के 143 ब्लॉक में से 88 ब्लॉक डार्क जोन में आ गए हैं, जिससे पानी की किल्लत बढ़ गई है। वन मंत्री राव नरबीर ने पिछले दिनों वन विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे कि नुकसान को देखते हुए राज्य में अब से सफेदा का पौधरोपण नहीं होगा। इसलिए वन विभाग ने इसके लिए निर्देश जारी किए है।
यह भी पढ़े: Haryana News: पुलिस को करोड़ों की कमाई करा रहे शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे