आस्ट्रेलिया में विमान हुआ हादसाग्रस्त, तीन लोगों की हुई मौत
मेरी संवेदनाएं पीडि़तों के परिवारों के साथ हैं : रोजर कुक
नई दिल्ली, 8 जनवरी : विदेशों में विमान हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, अब आस्ट्रेलिया में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण बड़ा हादसा घटित हुआ है, जिसमें तीन लोगों की जान जाने का भी समाचार है। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के रॉटनेस्ट द्वीप के पास एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पर्यटकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि मंगलवार अपराह्न द्वीप से उड़ान भरने के दौरान विमान ‘सेसना 208 कारवां’ दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सात लोग सवार थे। उसने बताया कि महज एक यात्री है, जिसे कोई चोट नहीं आई है। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के राज्य प्रीमियर रोजर कुक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मेरी संवेदनाएं पीडि़तों के परिवारों और दोस्तों के साथ हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि इसमें शामिल सभी लोगों के लिए यह बहुत कठिन है। कुक ने कहा कि दुर्घटना छुट्टियों पर जाने वाले लोगों के सामने हुई, जिसमें द्वीप पर बच्चों के साथ छुट्टियां मना रहे परिवार भी शामिल थे। राज्य के पुलिस आयुक्त कर्नल ब्लैंच ने कहा कि अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
आस्ट्रेलिया में विमान हुआ हादसाग्रस्त, तीन लोगों की हुई मौत
मेरी संवेदनाएं पीडि़तों के परिवारों के साथ हैं : रोजर कुक
63