Pilibhit Tiger Attack: बाघ ने घर से खींचकर महिला को उतारा मौत के घाट, गन्ने के खेत से शव बरामद

by Ankush
बाघ

पीलीभीत, 5 जून 2025: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक दर्दनाक मामला सामने आया है बतादें की पीलीभीत में एक बाघ महिला को घर के अंदर से गर्दन दबोच कर गन्ने के खेत में घसीट कर ले गया। महिला का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। गांव वालों ने खेत की घेराबंदी कर दी और शोर मचा दिया। लोगों के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। जब तक गाँव के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

नल से पानी भरने गई थी महिला

यह दर्दनाक मामला पीलीभीत जिले के हजारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले रामनगर गांव का है। जहां यह घटना घटी। मिली जानकारी के अनुसार रामकिशोर की पत्नी रेशमा शाम को घर के दरवाजे पर लगे नल से पानी भरने गई थी। दरवाजे के समीप ही एक बाघ पहले से ही शिकार करने की घात लगाए बैठा था। बाघ ने रेशमा को देखते ही उस पर हमला कर दिया और उसे खींचकर गाँव के नजदीकी गन्ने के खेत में ले गया। रेशमा ने चिल्लाना शुरू किया उसकी आवाज सुन आस पास मौजूद लोग खेत की ओर दौड़ने लगे, लोगों ने कई घंटों में कड़ी मशक्कत के बाद शव को गन्ने के खेत से बरामद किया।

वन विभाग ने नहीं उठाए फोन कॉल

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को उन्होंने कई फोन कॉल किए लेकिन वन विभाग की टीम डेढ़ घंटे के बाद मौके पर पहुंची। साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि बाघ एक महीने से गांव के आसपास घूम रहा है, लेकिन फिर भी वन विभाग ने कोई भी नहीं की। आपको बतादें की 25 दिन में बाघ का ये तीसरा हमला है, जिसमें महिला अपने प्राणों से हाथ धो बैठी।

यह भी पढ़े: UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस में बंपर भर्तियां ! इतने पदों पर जल्द जारी होगा विज्ञापन

You may also like