66
पुलिस डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल पटियाला में फिलेटली स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन
पटियाला : आज पुलिस डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, पटियाला में दीन दयाल स्पर्श योजना के अंतर्गत डाक विभाग की ओर से फिलेटली स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया । इसमें कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या 83 थी । परीक्षा के कुलांक 50 थे । परीक्षा में सामान्य ज्ञान , विज्ञान , इतिहास , भूगोल , स्थानीय और अंतर्देशीय फिलेटली पर आधारित बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे गए । विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या सुश्री सुखजीत कौर जी ने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और ज्ञान की वृद्धि करती हैं । उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।