फार्मा कॉन्क्लेव 1.0: लखनऊ में सीएम योगी ने 11 कंपनियों के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

by Manu
फार्मा कॉन्क्लेव

लखनऊ, 03 फ़रवरी 2026: राजधानी लखनऊ के होटल ताज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका उद्घाटन किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया।

कार्यक्रम में राज्य सरकार ने 11 कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते मेडिकल डिवाइस और नई दवाओं के क्षेत्र में संयुक्त शोध उत्पादन और निवेश पर केंद्रित हैं। इससे उत्तर प्रदेश में फार्मास्यूटिकल और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत बढ़ावा मिलेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से इंसेफेलाइटिस बीमारी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। 2017 से पहले उद्यमी पलायन कर रहे थे क्योंकि सुरक्षा नहीं थी। हमने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। अब अपराधियों में कोई अपना-पराया नहीं रहेगा। कानून सबके लिए बराबर लागू होगा।

उन्होंने बताया कि यूपी को अब तक 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। राज्य में बेरोजगारी दर अब सबसे कम स्तर पर है। लैंड बैंक तैयार है। सभी प्रयास करेंगे तो परिणाम जरूर आएंगे। ललितपुर में प्रदेश का पहला फार्मा पार्क विकसित हो रहा है। लैंड अधिग्रहण पूरा हो चुका है। ग्रेटर नोएडा में मेडिकल डिवाइस पार्क भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में सेंटर लेवल की लैबोरेटरी पहले से मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश फार्मास्यूटिकल एंड मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री पॉलिसी 2023 के तहत निवेशकों को 15 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी स्टांप ड्यूटी में 100 प्रतिशत छूट और बिजली ड्यूटी में पूर्ण छूट मिल रही है। अन्य नीतियां जैसे इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट पॉलिसी और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स पॉलिसी भी निवेश को प्रोत्साहित कर रही हैं।

ये भी देखे: लखनऊ में देश का पहला ग्लोबल AI इंपैक्ट सम्मेलन-2026 का आयोजन, जितिन प्रसाद और सीएम योगी हुए शामिल

You may also like