सडक़ किनारे लोगों को गाड़ी ने कुचला, चार की मौत

by TheUnmuteHindi
सडक़ किनारे लोगों को गाड़ी ने कुचला, चार की मौत

नई दिल्ली, 16 सितम्बर : सडक़ किनारे सो रहे लोगों को एक गाड़ी द्वारा कुचले जाने के कारण चार लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग पर सडक़ किनारे बैठे एक गांव के मासूम समेत नौ लोगों को तेज रफ्तार के एक पिकअप ने रौंद दिया। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पांच घायलों को अस्पताल रेफर किया गया है। रजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पक्के की मढैया के ग्रामीण सुबह खेतों में घूमने के बाद गांव की ही निकट बुलंदशहर−मुरादाबाद को जोडऩे वाले अनूपशहर-संभल मार्ग पर बैठ गए थे। जहां यह हादसा हुआ।

You may also like