आगरा,15 जून 2025: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बतादें की बीते दिन यानि शनिवार सुबह बाह क्षेत्र के भगवानपुरा गाँव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। चंबल नदी पर अपने पशुओं को पानी पिलाने गई 60 वर्षीय महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे नदी में खींच ले गया।
पशुओं को पानी पिलाने गई थी महिला
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,यह घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे की है। महिला की पहचान शिरोमणि देवी, पत्नी रामप्रकाश के रूप ने हुई है। वह अपने गाँव की कुछ महिलाओं के साथ पशुओं को चंबल नदी पर पानी पिलाने के लिए गई थीं। इस दौरान अचानक एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे नदी में खींच लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहाँ मौजूद लोग महिला को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी गई। मौके पर तुरंत वन विभाग की टीम पहुँची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे बाद नदी से मिला शव
पुलिस, वन विभाग और गोताखोरों की मदद से करीब 4 घंटे बाद शिरोमणि देवी का शव नदी से बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार मगरमच्छ ने महिला को कई जगहों से काटा था। इस दर्दनाक घटना से गाँव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। महिला के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़े: UP News: फल-सब्जी के नाम पर ऑनलाइन 50 लाख रूपये की ठगी को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार