पटियाला, 31 मार्च –नगर निगम पटियाला ने प्रापरटी टैकस डिफाल्टरों खिलाफ चलाई मुहिम काफी हद तक सफल रही है। आज रविवार वाले दिन भी पटियाला के लोगों ने 30 लाख के करीब प्रापरटी टैकस भरवाए हैं, जिसके चलते नगर निगम ने 31 मार्च को ईद की छुट्टी होने के बावजूद भी लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम की प्रापरटी टैकस ब्रांच को खुला रखने का ऐलान किया है।
नगर निगम के सहायक कमिश्नर रवदीप सिंह ने बताया कि पटियालवी जो 31 मार्च तक अपना टैकस भरवाएंगे, वह बहुत बड़े फायदे में रहेंगे। 1 अप्रैल 2025 से नगर निगम प्रापरटी टैकस डिफाल्टरों पर सीलिंग की कार्यवाही के साथ साथ 18 प्रतिशत ब्याज और 20 प्रतिशत पनैलटी भी लगाएगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों की सुविधा के लिए भी काम कर रहे हैं।
सहायक कमिशनर रवदीप सिंह और सुपरडैंट लवलीश गोयल ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए हमारा समूह स्टाफ शनिवार, रविवार छुट्टी वाले दिन भी निगम में डटा रहा है और वह 31 मार्च को भी ईद की छुट्टी होने के बावजूद भी दफ्तरों में डटे रहेंगे और लोग इस छुट्टी दौरान अपना प्रापरटी टैकस आकर भरवा कर जाएं।
निगम की स्कीम ने किया साढ़े 5 करोड़ इक_ा
नगर निगम की तरफ से मार्च महीने में प्रापरटी टैकस डिफालटरों को बचाने के लिए जो स्कीम चलाई गई थी उस के अंतर्गत इस महीने अब तक साढ़े पांच करोड़ एकत्रित हुए हैं। सहायक कमिश्नर रवदीप सिंह और सुपरडैंट लवलीश गोयल ने बताया कि हमारा काम लोगों को सुविधाएंं दिलाना और जागरूक करना है। इसके चलते निगम के पास साढ़े पांच करोड़ प्रापरटी टैकस के आए हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी की भी बिलडिंग या दुकान सील नहीं करना चाहते। यदि वह समय सिर आकर अपना टैकस भरवाएं।
अब तक 25 करोड़ रुपए इकठ्ठा किये हैं प्रापरटी टैकस हैं
नगर निगम की तरफ से गत साल के बजट में प्रापरटी टैकस का टारगेट 25 करोड़ रखा गया था और निगम की प्रापरटी टैकस ब्रांच इस टारगेट को अचीव कर चुकी है और अब जो लोग रह गए हैं। उनको भी निवेदन करते हैकि वह आज प्रापरटी टैकस जरूर भरवा कर जाएं।