पटियाला, 21 अप्रैल : गत दिवसशिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव में बेरोजगार अध्यापकों पर हुए अत्याचार की सख़्त शब्दों में निंदा करते जनतक जत्थेबंदियों के सांझे मोर्चे जिला पटियाला के नेताओं हरी सिंह दौण कलां, दर्शन बेलु माजरा, अमरजीत सिंह घनौर और मलकीत सिंह न्याल ने कहा क्या मतदान से पहले लुभावने वायदे करने वाली सरकार कि किसी पर अत्याचार नहीं होगा किसी की पगड़ी और दुपट्टा नहीं उतरेगा परन्तु उस सरकार की तरफ से पहले किसानों पर अत्याचार करके और उन का समान चोरी करके समुचे देश में एक नया कीर्तिमान आम आदमी की सरकार ने जहां स्थापित किया है। अब शिक्षा क्रांति के नाम पर बेरोजगार अध्यापकों पर जबर करके शिक्षा क्रांति को शिखरों पर पहुंचाने का इतिहास रच दिया है। इस सभा में पहुंचे प्रलाद सिंह, राजकिशन नूरखेडिय़ां, राम सिंह और बलविन्दर सिंह समाना ने कहा कि हजारों नौकरियों की टाहरें मारने वाली सरकार ने बहुत समय पहले इन नौजवान भी जिनको नियुक्ति पत्र दिए थे वह अपनी ज्वाइनिंग की मांग कर रहे थे परन्तु सरकार इन बेरुजगारों का मसला हल करने की बजाय इन पर अत्याचार करनें पर उत्तर आई है।
हक मांगते लोगों को लाठी गोली के साथ नहीं दबाया जा सकता: हरी दौणकलां
28