गाजीपुर, शंभू कलां, मसींगण और गुलाहड़ में लगे जन सुविधा कैंपों का लोगों ने लाभ लेते प्राप्त की सरकारी सेवाएं

by TheUnmuteHindi
गाजीपुर, शंभू कलां, मसींगण और गुलाहड़ में लगे जन सुविधा कैंपों का लोगों ने लाभ लेते प्राप्त की सरकारी सेवाएं

गाजीपुर, शंभू कलां, मसींगण और गुलाहड़ में लगे जन सुविधा कैंपों का लोगों ने लाभ लेते प्राप्त की सरकारी सेवाएं
पटियाला, 6 मार्च : पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की गई विशेष पहलकदमी आप की सरकार आप के द्वार के अंतर्गत आज जिले में तीन स्थानों पर जन सुविधा कैंप लगाए गए। समाना ब्लाक के गांव गाजीपुर, राजपुरा सब डिविजन में शंभू कलां, दूधनसाधां सब डिविजन में मसींगण और पातड़ां नजदीक गांव गुलाहड़ में लगाए इन कैंपों में जिला अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनी और इन का मौके पर ही निपटारा करते लोगों को सरकारी स्कीमों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। ब्लाक समाना के गांव गाजीपुर में एस. डी. एम. समाना तरसेम चंद, पातड़ां के गांव गुलाहड़ में एस.डी.एम अशोक कुमार, मसींगण में नायब तहसीलदार सीमा अरोड़ा और शंभू कलां में बी. डी. पी. ओ. जतिन्दर सिंह ढिल्लों ने कहा कि हलका विधायकों और डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव के दिशा निर्देशों मुताबिक गांवों में ऐसे कैंप लगातार लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों के घरों तक पहुंची है। इस दौरान समाना के बी. डी. पी. ओ अमरजीत सिंह, पातड़ां के बी. डी. पी. ओ बघेल सिंह, भुनरहेड़ी बी. डी. पी. ओ. महेन्दरजीत सिंह, शंभू कलां के बी. डी. पी. ओ. जतिन्दर सिंह ढिल्लों समेत अन्य अधिकारियों ने भी शिरकत की और लोगों को सरकारी सेवाएं प्रदान की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की इस विशेष पहलकदमी के अंतर्गत सरकारी विभागों के अधिकारी खुद चलकर लोगों के घरों के नजदीक पहुंचते हैं और सरकारी स्कीमों का लाभ मौके पर ही लाभपात्रियों को दिया जा रहा है।

You may also like