पीआरटीसी पटियाला डिपो के पैंशनरों ने की नारेबाजी

दिसंबर महीने की पैंशन न देने को ले कर जताया रोष

by TheUnmuteHindi
पीआरटीसी पटियाला डिपो के पैंशनरों ने की नारेबाजी

पीआरटीसी पटियाला डिपो के पैंशनरों ने की नारेबाजी
– दिसंबर महीने की पैंशन न देने को ले कर जताया रोष
पटियाला, 11 जनवरी : पी.आर.टी.सी पटियाला डिपो के पैनशनरों ने आज शिव कुमार महासचिव की अध्यक्षता में पुराने बस स्टैंड में जत्थेबंदी के दफ्तर में नारेबाजी की, जिसमें बड़ी संख्या में पैंशनरों ने हिस्सा लिया। इस मौके पैंशनरों में इस बात के लिए बेहद रोष महसूस किया गया क्योंकि दिसंबर महीने की पैंशन अभी तक नहीं दी गई है।
इस मौके सभी प्रवक्ताओं ने सरकार और मैनेजमेंट की इस बात के लिए निंदा की कि नया साल और त्योहारों के बावजूद पैंशन नहीं डाली गई। जब कि सरकार से पीआरटीसी के बकाए तकरीबन पांच सौ करोड़ रुपए सरकार से लेने बनते हैं। इन सभी तथ्यों के बावजूद पैंशन ना डालना सरकार व मैनेजमेट की नालायकी का ही परिणाम है, जिस कारण सभी प्रवक्ताओं ने सरकार व मैनेजमेंट की निंदा की तथा गेट पर सरकार व मैनेजमेंट का पिट स्यापा किया।
इस मीटिंग को जोगिन्द्र सिंह प्रधान, जगतार सिंह चेयरमैन, शिव कुमार महा सचिव, महेन्दरपाल और जरनैल सिंह ने संबोधन किया। इनके अलावा बख्शीश सिंह, बलवंत सिंह, सोहन सिंह, वीर सिंह, सुखदेव सिंह भूपा, सूरज भान, राम दिता, कृपाल ङ्क्षसह, रमेश्वर दास, पवनक ुमार, जोगिंदर ङ्क्षसह से अतिरिक्त अन्य भी साथियों ने मीटिंग की कामयाबी के लिए योगदान डाला। जत्थेबंदी ने मीटिंग समाप्ति पर ऐलान किया कि यदि 15-1-2025 से पहले पैंशन ना डाली गई तो 15-1-2025 को बड़ा प्रोटैस्ट करके चौंका रोका जाएगा।

You may also like