Pax Silica Alliance: अमेरिका के नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका में शामिल हुआ भारत, जाने क्या है ये?

by Manu
Pax Silica Alliance

नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026: भारत ने आज 20 फरवरी 2026 को अमेरिका के नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका (Pax Silica) गठबंधन में शामिल हो गया है। यह गठबंधन AI युग में आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने, महत्वपूर्ण तकनीकों और सप्लाई चेन पर चीन की निर्भरता कम करने तथा सुरक्षित, विविध और भरोसेमंद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला तैयार करने का लक्ष्य रखता है।

पैक्स सिलिका में पहले से ही पैक्स सिलिका में ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, जापान, दक्षिण कोरिया, कतर, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल हैं।

भारत ने आज AI इम्पैक्ट समिट के दौरान एक विशेष सेरेमनी में इस गठबंधन में शामिल होने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। साइनिंग सेरेमनी में केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पैक्स सिलिका का मुख्य उद्देश्य

AI, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, क्वांटम टेक्नोलॉजी और अन्य उभरती तकनीकों में चीन पर अत्यधिक निर्भरता कम करना

सदस्य देशों के बीच सप्लाई चेन को मजबूत और विविध बनाना

तकनीकी मानकों, निर्यात नियंत्रण और निवेश स्क्रीनिंग में सहयोग बढ़ाना

आर्थिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा को एक साथ जोड़ना

ये भी देखे: माइक्रोसॉफ्ट भारत के AI भविष्य के लिए 17.5 अरब डॉलर निवेश करेगा, सत्या नडेला का एलान

You may also like