फरीदाबाद में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और सहयोगी 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

by Manu
फरीदाबाद विजिलेंस

फरीदाबाद, 11 फ़रवरी 2026: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने फरीदाबाद जिले की उप तहसील गोच्छी में तैनात पटवारी जितेंद्र और उसके सहयोगी विनोद को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को 20 हजार रुपये की रिश्वत रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले लिया।

शिकायतकर्ता शत्रुजीत शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अपनी जमीन का म्यूटेशन चढ़वाने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे थे। पटवारी जितेंद्र बार-बार काम टालते रहे। काम नहीं होने पर पटवारी के सहयोगी विनोद ने म्यूटेशन चढ़ाने के बदले 30 हजार रुपये की मांग की। अंत में 25 हजार पर सौदा तय हुआ और 5 हजार रुपये एडवांस भी ले लिए गए। परेशान होकर शत्रुजीत ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम आज शत्रुजीत के साथ मौके पर पहुंची। जैसे ही विनोद ने 20 हजार रुपये की रिश्वत ली विजिलेंस अधिकारियों ने उसे तुरंत दबोच लिया। साथ ही पटवारी जितेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी देखे: खरखौदा में विजिलेंस ने महिला ब्लॉक पटवारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

You may also like