पटना, 19 फरवरी 2026: पटना हाईकोर्ट ने बिहार विधानसभा के 42 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इन विधायकों पर चुनाव के दौरान वोट में अनियमितता (वोट चोरी) और चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नोटिस जारी होने के बाद बिहार की सियासत में हड़कंप मच गया है।
यह नोटिस उन याचिकाओं पर जारी किया गया है जो संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने जीते हुए विधायकों के खिलाफ दायर की थीं। गुरुवार (19 फरवरी 2026) को इन याचिकाओं पर प्रारंभिक सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने सभी 42 विधायकों को नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
नोटिस मिलने वाले प्रमुख विधायकों में वित्त और ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव (जेडीयू) , बीजेपी विधायक जिवेश मिश्रा, जेडीयू विधायक चेतन आनंद शामिल हैं।
ये भी देखे: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 252 सब-इंस्पेक्टर अभ्यर्थियों को 6 सप्ताह में नियुक्ति का आदेश