शिव भोले शंकर के रंग में रंगेगा पटियाला
कोहली ने लिया तैयारियों का जायजा
– हिंदू सिख एकता का प्रतीक है पटियाला शहर : अजीतपाल
– समुचा जिला प्रशाशन, पुलिस और नगर निगम भी निभाएंगे अपनी ड्यूटियां
– हिंदू सुरक्षा समिति ने विधायक को दिया आमंत्रन पत्र
पटियाला : शिवरात्रि मौके पटियाला शिव भोले शंकर के रंग में रंगा जाएगा। आज पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने हिंदू सुरक्षा समिति के नेताओं के साथ मीटिंग करके इसकी तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने कहा किकोहली परिवार हिंदू सिख एकता का प्रतिक है और शिवरात्रि का त्योहार बहुत ही शानदार ढंग के साथ पटियाला में मनाया जायेगा।
विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि आज उन्होंने हिंदू सुरक्षा समिति के नेताओं के साथ मीटिंग करके समुची तैयारियों को अहम रूप दिया है। उन्होंने कहा कि पटियाला का समुचा जिला प्रशासन, जिला पुलिस और नगर निगम के अधिकारी भी अपनी ड्यूटियां निभाएंगे और बाकायदा आज उन्होंने इस सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बातचीत करके आदेश दिए हैं कि शिवरात्रि मौके शहर की हजारों संगतें शोभा यात्रा में जुड़तीं हैं। इस लिए समुचे ट्रैफिक रूटों को पहले ही तैयार किया जाये और नगर निगम को आदेश दिए हैं कि वह पानी के प्रबंध, सफाई के प्रबंधों को ख़ुद संभालें, जिससे संगतों को कोई भी परेशानी न आए।
इस मौके अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि पटियाला शहर ने हमेशा ही शान्ति बनाए रखी है क्योंकि यहां हिंदु सीख भाईचारे में कोई फर्क नहीं, बल्कि इनमें आपस में नाख़ुन मांस का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि मौके भगवान शिव संकर का आशीर्वाद लेने के लिए समुचे भाईचारे को आगे आना चाहिए जिससे हम अपने त्योहार बहुत ही बढिय़ा और शानदार ढंग के साथ मनाकर उस परमात्मा को सिजदा कर सकें।
उन्होंने इस मौके हिंदू सुरक्षा समिति के समुचे पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि अजीतपाल कोहली पटियालवियों का सेवक है और शिवरात्रि के त्योहार पर 24 घंटे संगतों की सेवा में हाजिर रहेगा और हर ड्यूटी को ख़ुद सेवक बनकर निभाएगा। इस मौके आशुतोष गौतम, तरसेम सैनी, सुभाष वर्मा, सुधीर, वैक्टर, जीडी उल, कुलदीप सागर, चंद्र शेखर, कलीश शर्मा, अशोक शर्मा, करन मौदगिल, अमितशर्मा, चिंटू ककड़, अतुल बहल, अमरजीत भाटिया, मनमोहन कपूर, देहवाल बांसल, जिम्मी गुप्ता, खुशी चोपड़ा, जगदीश पुसा, लक्की रसीक और अन्य भी नेता उपस्थित थे।
42