विश्व जागृति मिशन के पटिायला मंडल ने करवाया 11 कुंडीय हवन यज्ञ

500 से अधिक श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाल किया जीवन सफल : अजय अलीपुरिया

by TheUnmuteHindi
विश्व जागृति मिशन के पटिायला मंडल ने करवाया 11 कुंडीय हवन यज्ञ

विश्व जागृति मिशन के पटिायला मंडल ने करवाया 11 कुंडीय हवन यज्ञ
– 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाल किया जीवन सफल : अजय अलीपुरिया
पटियाला/सनौर, 7 जनवरी (मनदीप ङ्क्षसह जोसन) : नव वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व जागृति मिशन के पटियाला मंडल की ओर से स्थानीय गोविंदबाग आश्रम में राजपुरा रोड में 11 कुंडीय हवन यज्ञ का भव्य आयोजन करवाया गया। यह यज्ञ श्री राकेश द्विवेदी जी, प्राचार्य एवं उपदेशक महाविद्यालय आनंद धाम आश्रम दिल्ली के मार्गदर्शन में और प्रशिक्षु धर्म आचार्यों के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस यज्ञ में प्रसिद्ध समाज सेवक एवं एम डी वर्धमान हस्पताल सौरभ जैन मुख्य अतिथि के रूप में सपरिवार उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त इस यज्ञ में प्रसिद्ध समाज सेवक श्रीमती एवं यशपाल कक्कड़, श्रीमती एवं संजय सिंगला एवं दीपांशु सिंगला विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस हवन यज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती एवं श्री नरेश गोयल, श्रीमती एवं श्री तरसेम शर्मा, श्री जे के कल्याण, श्री आर के वर्मा, एवं श्रीमती शक्ति शर्मा ने अपनी हाजिरी दी।
इस मौके पटियाला मंडल के प्रधान अजय अलीपुरिया ने बताया कि इस 11 कुंडीय यज्ञ में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर नववर्ष के पावन अवसर पर अपना जीवन धन्य किया। श्री सौरभ जैन ने बताया कि नववर्ष पर आज के हवन यज्ञ में भाग लेकर उनका मन बागबाग हो गया। उन्होंने बताया कि नववर्ष की बेला पर जहां समस्त जगत नववर्ष की पार्टियों में होटलों में नाच गाने में व्यस्त रहते हैं, वहां विश्व जागृति मिशन द्वारा हवन के इस पुनीत कार्य को करवाया जाना अपने आप में एक सराहनीय काम है। पटियाला मंडल के अध्यक्ष अजय अलीपुरिया ने बताया कि आचार्य गुरुवर सुधांशूजी महाराज के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से समस्त विश्व में शांति और सद्भाव के लिए, अनेकानेक बीमारियों से मुक्ति के लिए, सभी के परिवारों की समृद्धि, खुशहाली और तरक्की के लिए इस 11 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया है। भविष्य में भी ऐसे पुनीत सामाजिक एवं धार्मिक कार्य करवाए जाते रहेंगे। दिल्ली से आए आचार्यों के मंत्रोच्चारण से सारा वातावरण पावन पुनीत हो गया। यज्ञ के समापन पर प्रसाद वितरण एवं लंगर की व्यवस्था की गई।
इस हवन यज्ञ में एसपी मल्होत्रा, प्रधान राजपुरा मंडल, अपनी पूरी कार्यकारिणी समिति के साथ पहुंचे। इस मौके राकेश गोयल प्रधान संगरूर मण्डल, प्रदीप गर्ग, सतीश शर्मा, सुनील गुप्ता, केसी जोशी, नरेश धमीजा, करन धमीजा, शमिंदर मेहता, डॉ. शविन्दर गोयल, तरसेम सिंगला, श्रीमती शांति कक्कड़, श्रीमती किरण गुप्ता, श्रीमती संगीता गर्ग भी हवन यज्ञ में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

You may also like