पटियाला हेरिटेज मेला- 2025

डिप्टी कमिश्नर द्वारा 13 फरवरी को बारांदरी बाग में लगने वाले फूड, फ्लावर फेस्टिवल, इट राइट मेले और वाकाथोन की तैयारियों का जायजा

by TheUnmuteHindi
पटियाला हेरिटेज मेला- 2025

पटियाला हेरिटेज मेला- 2025
– डिप्टी कमिश्नर द्वारा 13 फरवरी को बारांदरी बाग में लगने वाले फूड, फ्लावर फेस्टिवल, इट राइट मेले और वाकाथोन की तैयारियों का जायजा
पटियाला, 6 फरवरी : पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने पटियाला हेरिटेज मेले दौरान 13 फरवरी को बारांदरी बाग में लगने वाले फ्लावर और फूड फेस्टिवल और इट राइट मिलेट मेले पर वाकाथोन की तैयारियों का जायजा लिया।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पटियाला हेरिटेज मेले की शुरुआत बारांदरी बाग से होगी और इस दिन यहां इस हेरिटेज फूड फेस्टिवल में पटियाला के स्ट्रीट फूड और लजीज पकवानों की स्टालें भी लगाई जाएंगी और फूड सेफ्टी एंड ड्रग ऐडमनिस्ट्रेशन, पंजाब (एफ. डी. ए) की तरफ से जिला प्रशासन के नेतृत्व में इट राइट मिलेट मेले और वाकाथोन भी करवाई जाएगी। इस दौरान पटियालवियों को शुद्ध और पौष्टिक खाने- पीने के लिए उत्साहित करने के लिए मिलेटस और मूल अनाज पर आधारित अलग- अलग उत्पादों समेत अन्य भोजन पदार्थों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
इसी दौरान डा. प्रीति यादव ने बारांदरी बाग का निरीक्षण भी किया और बागबानी विभाग को इस पुरातन और विरासती बारांदरी बाग की सुंदरता बढ़ाने और इसके सुधार के लिए तुरंत कार्यवाही करने की हिदायत जारी की। उन्होंने यहां बच्चों के लिए लगे झूले की सुरक्षा और ओपन जिंम का मूल्यांकन करने, फुहारे चलाने, साफ-सफाई समेत बाग के रख- रखाव में सुधार करने के लिए हिदायतें जारी की। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि सूख चुके पुराने पौधों को तबदील करके उसी किस्म के नये पौधे लगाए जाने के अलावा बारादरी बाग में गैर सामाजिक अनसरों के दाखिले को रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड भी तैनात किये जाएं। इस बाद में फूड मेले के नोडल अफसर और एस. डी. एम. नाभा डा. इस्मत विजय सिंह के साथ मीटिंग दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा निर्देशों के अंतर्गत पटियाला हेरिटेज मेले दौरान अहम प्रोग्राम बायोडरवसिटी हैरिटेज साइट बारांदरी में करवाए जा रहे हैं, इसलिए समूह पंजाबी व खास करके पटियालवी पटियाला हैरिटेज मेले का आनंद लेने के लिए यहां पहुंचे।

You may also like