58
आईसीएमइएआई के पटियाला चैप्टर के पास 44 प्रतिशत के साथ गुंटूर चैप्टर के साथ मिल कर पैन इंडिया में पहले स्थान पर
पटियाला, 14 फरवरी : इंस्टीट्यूट आफ कास्ट अकाउंटैंट आफ इंडिया (आईसीएमएआई) ने 11 फरवरी, 2025 को सीएमए ( सीएमए) दिसंबर 2024 के नतीजे जारी किए हैं। इंस्टीट्यूट आफ कास्ट अकाउटैंट आफ इंडिया के पटियाला चैप्टर के हरसिमरन कौर, कशिश, दलजीत सिंह, करनवीर ङ्क्षसह, रगविंदर ङ्क्षसह ने सीएमए (सीएमए) कोर्स पूरा किया है। पटियाला चैप्टर का पास प्रतिशत 44 प्रतिशत है, जो गुंटूर चैप्टर (आंध्रा प्रदेश) के साथ मिलकर पैन इंडिया में पहले स्थान पर है। श्रीमति शिवानी इंद्र, चेयरमैन पटियाला चैप्टर और जसविंदर ङ्क्षसह, डायरैक्टर कोचिंग पटियाला चैप्टर ने इस मौके पर सफलता हािसल करने वाले विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।