यात्री हो जाए सावधान ! हरियाणा के इन जिलों में रहेगा रोडवेज बसों का चक्का जाम

by Nishi_kashyap
चक्का जाम

हरियाणा,19 जून 2025: हरियाणा से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बतादें की फतेहाबाद रोडवेज परिचालक से मारपीट के मामले का अभी कोई समाधान नहीं निकला है। जिसके चलते अब रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल को आगे बढ़ा दिया है। बीते दिन यानि रविवार को रोडवेज सांझा कमेटी के द्वारा फतेहाबाद बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों से मीटिंग की गई।

उसके बाद यह ऐलान किया गया कि आज सिरसा , फतेहाबाद और हिसार रोडवेज की बसें नहीं चलेगी और हड़ताल जारी रहेगी। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है की अगर अब भी परिचालक से मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ़्तार नहीं किया जाता है तो शुक्रवार और शनिवार को पूरे हरियाणा में रोडवेज की बसों का इसी तरह चक्का जाम रहेगा।

रोडवेज कर्मचारी नेता जगदीप लाठर और राजू बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि परिचालक से मारपीट को लेकर आरोपियों को अब तक गिरफ़्तार नहीं किया गया है। जिसकी वजह से फतेहाबाद रोडवेज डिपो के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके अलावा बुधवार को भी रोडवेज कर्मचारियों जिला स्तर पर 2 घंटे का प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है की जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। उनकी ये हड़ताल जारी रहेगी।

यह भी पढ़े:  इंडिगो फ्लाइट का दरवाज़ा हुआ लॉक ! पंजाब कांग्रेस इंचार्ज समेत इतने समय तक फंसे रहे यात्री

You may also like