Parliament Winter Session: एक से 19 दिसंबर तक चलेगा संसद का शीतकालीन सत्र

by Manu
मानसून सत्र

दिल्ली, 08 नवंबर 2025: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपडेट कर बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सत्र 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगा। यह 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

रिजिजू ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन होगा।

मंत्री ने आगे कहा कि एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की उम्मीद है। यह सत्र हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाएगा। लोगों की चाहतों को पूरा करेगा।

ये भी देखे: हिमाचल विधानसभा का शीत सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक, अधिसूचना हुई जारी

You may also like