लखनऊ, 13 दिसंबर 2025: भाजपा के उत्तर प्रदेश मुख्यालय में पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। कोई अन्य उम्मीदवार सामने न आने से उनका निर्विरोध चुनाव तय हो गया। पार्टी ने जल्द ही औपचारिक घोषणा कर दी।
पंकज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं। महराजगंज से वे सात बार सांसद चुने जा चुके हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुर्मी समाज के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने गैर-यादव ओबीसी वोटों को मजबूत करने की रणनीति अपनाई है। पंकज चौधरी इस रणनीति का प्रमुख चेहरा बनेंगे।
कैसा रहा पंकज चौधरी का राजनीति शफर?
20 नवंबर 1964 को गोरखपुर में जन्मे पंकज चौधरी ने राजनीति की शुरुआत 1989 में की। तब वे गोरखपुर नगर निगम के पार्षद चुने गए। बाद में वे लगातार संगठन में सक्रिय रहे। 1996 से महराजगंज से लोकसभा चुनाव जीतते आए हैं। कुर्मी समाज में उनकी मजबूत पकड़ है। भाजपा को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में ओबीसी वोट बैंक और मजबूत होगा।
ये भी देखे: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए नागमणि, सुचित्रा सिन्हा और आनंद मिश्रा