MUMBAI NEWS: मुंबई एयरपोर्ट पर नवजात का शव मिलने से हड़कंप

by Manu
नवजात का शव

मुंबई, 26 मार्च 2025: मुंबई के छत्रपती शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। टर्मिनल-2 के एक शौचालय के कचरे के डिब्बे में नवजात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। मुंबई एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना सहार पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच के लिए कूपर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

सहार पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और बच्चे को डस्टबिन में फेंकने वाले की तलाश में जुट गई है।

दिल्ली में भी मिला नवजात का शव

यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल ही में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन के दो डिब्बों को जोड़ने वाले ‘कपलर’ पर भी एक नवजात शिशु का शव मिला था। उस बच्चे का शरीर खून से लथपथ था, हालांकि उस पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं दिखे। पुलिस का मानना है कि बच्चे को जन्म के तुरंत बाद ही वहां फेंक दिया गया था।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “हम सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रहे हैं। जल्द ही इस मामले में कुछ ठोस सुराग मिलने की उम्मीद है।

ये भी देखे: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर सीबीआई की छापेमारी

You may also like