थापली, 23 जुलाई 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के थापली में पुनर्निर्मित नेचर कैंप का उद्घाटन किया और इस मौके पर पर्यटकों के लिए खास इको-कॉटेज का भी लोकार्पण किया।
यह कैंप प्रकृति प्रेमियों को हरियाणा की खूबसूरती के करीब लाने का एक शानदार मौका देगा। सीएम ने बताया कि नेचर कैंप को 84 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है, जबकि वन विभाग के रेस्ट हाउस पर 89 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि यह नेचर कैंप पर्यटकों को हरियाणा की प्राकृतिक सुंदरता और जैव-विविधता का अनुभव कराएगा। इको-कॉटेज को पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों से बनाया गया है, जो टिकाऊ पर्यटन को बढ़ावा देता है।
यह पहल स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी लाएगी। वन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कैंप में ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग और प्रकृति से जुड़ी कई गतिविधियों की सुविधा होगी, जो पर्यटकों को आकर्षित करेगी।
ये भी देखे: अहिल्याबाई होलकर के नाम पर दो एकड़ भूमि पर बनेगा म्यूज़ियम- सीएम सैनी