IDFC बैंक 590 करोड़ घोटाले मामले में पंचकूला ACB ने दर्ज की FIR, जांच DSP को सौंपी

by Manu
IDFC बैंक

पंचकूला, 24 फरवरी 2026: हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के खातों से जुड़े 590 करोड़ रुपये के बड़े घोटाले में राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विधानसभा में मामला उठने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पंचकूला सेक्टर-17 थाने में FIR दर्ज कर ली है।

FIR नंबर 4 में IDFC बैंक चंडीगढ़ और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक सेक्टर-32 चंडीगढ़ के कुछ कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। साथ ही अज्ञात लोगों को भी नामजद किया गया है। केस भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316, 318, 336, 338, 340 और 61 के तहत दर्ज किया गया है। जांच की जिम्मेदारी DSP शुक्रपाल को सौंपी गई है।

ACB की टीम फिलहाल दोनों बैंकों से रिकॉर्ड और दस्तावेज जुटाने में जुटी है।

IDFC बैंक ने खुद की थी गड़बड़ी का खुलासा

IDFC बैंक की चंडीगढ़ ब्रांच में हरियाणा सरकार के कुछ खातों में करीब 590 करोड़ रुपये की अनियमितता सामने आई। बैंक ने खुद स्टॉक एक्सचेंज को सूचित करते हुए बताया कि उसके कुछ कर्मचारियों ने अनधिकृत और गलत तरीके से यह गड़बड़ी की। इसमें बाहर के कुछ लोग भी शामिल थे।

बैंक ने चार कर्मचारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। IDFC बैंक ने कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।

ये भी देखे: सिरसा के डबवाली में मनरेगा घोटाले में ABPO बर्खास्त, DC की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

You may also like