Panchayat की ‘रिंकी’ का छलका दर्द, बाहरी होने पर भेदभाव का लगाया आरोप

by Manu
सांविका रिंकी पंचायत

नई दिल्ली, 21 जून 2025: बॉलीवुड और वेब सीरीज की दुनिया में बाहरी लोगों (आउटसाइडर्स) के लिए अपनी जगह (Sanvika Instagram story) बनाना आसान नहीं है। सालों की मेहनत और संघर्ष के बाद भी सफलता की गारंटी नहीं होती। इन दिनों ऐसी ही चुनौतियों से जूझ रही हैं जानी-मानी अभिनेत्री सांविका, जिन्हें हिट वेब सीरीज पंचायत में रिंकी के किरदार से खूब पहचान मिली। उन्होंने लखन लीला भार्गव में भी रवि दुबे के साथ काम किया, लेकिन उनकी असली लोकप्रियता पंचायत के जरिए मिली, जहां उनकी सादगी भरी अदाकारी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

सांविका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर किया भावुक पोस्ट

हालांकि, ऐसा नहीं है कि पंचायत की सफलता ने सांविका के लिए सारे रास्ते आसान कर दिए। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी (Sanvika Instagram story) पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने की मुश्किलों को बयां किया। सांविका ने लिखा, “काश मैं इंसाइडर या फिर बहुत पावरफुल बैकग्राउंड से होती, चीजें शायद काफी आसान हो जाती (शायद मुझे नहीं पता)। इज्जत पाने और बराबरी का बर्ताव किए जाने जैसी बुनियादी बातें, लड़ाई कम होती, डटी हुई हूं।” इस पोस्ट से साफ है कि वह इंडस्ट्री में बराबरी और सम्मान के लिए संघर्ष कर रही हैं।

Panchayat rinki story

पंचायत सीरीज से मिली पहचान

सांविका ने पंचायत सीजन 2 से अपने करियर की शुरुआत की थी, जो उनके लिए बड़ा ब्रेक साबित हुआ। रिंकी के किरदार में उनकी मासूमियत और शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। पंचायत सीजन 3 में भी उन्होंने अपनी अदाकारी से सभी को प्रभावित किया। फिर भी, उनकी यह पोस्ट बताती है कि इंडस्ट्री में आउटसाइडर के लिए लगातार अच्छे प्रोजेक्ट्स पाना और सम्मान हासिल करना कितना मुश्किल है।

ये भी देखे: Panchayat 4 Release Date: इस डेट को रिलीज होगी पंचायत सीजन 4!

You may also like