Pakistan fired in Kupwara : पाकिस्तान ने कुपवाड़ा व बारामूला में की गोलीबारी

by TheUnmuteHindi
border

नई दिल्ली, 29 अप्रैल 2025 :Pakistan fired in Kupwara :  पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) Loc पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी firing की है। इस गोलीबारी में कुपवाड़ा kupwara और बारामूला baramula जिलों के साथ-साथ अखनूर akhnoor सेक्टर के इलाकों को निशाना बनाया गया। यह गोलीबारी firing का लगातार पांचवां दिन था।

जानकारी के अनुसार एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि 28-29 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना pakistan army ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना indian army ने इस हमले का प्रभावी तरीके से जवाब दिया है। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

26 अप्रैल को भी की थी गोलीबारी

उत्तरी कश्मीर kashmir के कुपवाड़ा और बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर कई चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी firing शुरू करने के बाद, पाकिस्तान ने अपने संघर्ष विराम उल्लंघन को पुंछ सेक्टर और उसके बाद अखनूर तक बढ़ा दिया। इससे पहले, भारतीय सेना ने 26-27 अप्रैल की रात को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया था, जिसमें टुटमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत इलाकों को निशाना बनाया गया था।

यह भी देखें : पाकिस्तान ने LOC पर फिर तोड़ा सीजफायर, भारत ने दिया कड़ाड़ा जवाब

You may also like