पेशावर, 12 जून 2025: पाकिस्तान के पेशावर में बुधवार को भूकंप (Pakistan Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। जियो न्यूज के हवाले से भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 थी। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश पर्वत क्षेत्र में 211 किलोमीटर की गहराई पर था। इस घटना में तत्काल किसी तरह के नुकसान या हताहत की खबर नहीं मिली है।
यह भूकंप पिछले महीने 12 मई 2025 को आए 5.3 तीव्रता के भूकंप के बाद हुआ, जिसने इस्लामाबाद, मर्दन, स्वात, नौशेरा, स्वाबी और उत्तरी वजीरिस्तान सहित खैबर पख्तूनख्वा के कई हिस्सों को हिलाया था। उस भूकंप का केंद्र भी हिंदू कुश क्षेत्र में 230 किलोमीटर की गहराई पर था। अप्रैल 2025 में भी पाकिस्तान (Pakistan Earthquake) के कई इलाकों में दो अन्य भूकंप दर्ज किए गए थे।
हिंदू कुश क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है, क्योंकि यह भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव के बिंदु पर स्थित है। इस टकराव के कारण इस क्षेत्र में बार-बार भूकंप आते हैं। जियो न्यूज ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में कराची के तटीय इलाकों में करीब 30 हल्के भूकंप दर्ज किए गए हैं, जो इस क्षेत्र की भूकंपीय सक्रियता को दर्शाता है।
ये भी देखे: Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में आया 4.6 तीव्रता का भूकंप