अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रनों से हराया

by Manu
u19 pak vs ind

दुबई, 22 दिसंबर 2025: अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल पाकिस्तान जीत गयी है। पाकिस्तानी टीम ने भारत को 191 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में सभी मैच जीत रही भारतीय टीम को पहली और आखिरी हार फाइनल में मिली।

भारतीय कप्तान आयुष ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 347 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। समीर मिन्हास ने 172 रनों की शानदार पारी खेली।

टीम इंडिया के जल्दी जल्दी ​गिरे विकेट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया लड़खड़ा गई। कप्तान आयुष महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए एरॉन जार्ज 14 रन बना सके। वैभव सूर्यवंशी ने कुछ स्ट्रोक लगाए लेकिन 10 गेंदों पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पूरी टीम 156 रन पर सिमट गई।

टूर्नामेंट में भारत फाइनल तक अजेय रहा था। लेकिन फाइनल में बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। पाकिस्तान के समीर मिन्हास को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ये भी देखे: अंडर-19 एशिया कप: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच कल, वैभव सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीदें

You may also like