पहलगाम आतंकी हमला: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता दिखाते हुए नए वक्फ कानून के खिलाफ अपने चल रहे विरोध प्रदर्शन को तीन दिनों के लिए रोकने का फैसला किया है ।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और कई घायल हो गए।
मुस्लिम संगठन बयान
मुस्लिम संगठन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि एआईएमपीएलबी ने एक शोक बयान जारी किया है और अपने चल रहे विरोध कार्यक्रमों को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है।बयान में कहा गया है कि शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता के प्रतीक के रूप में, बोर्ड ने वक्फ अधिनियम में “विवादास्पद संशोधनों” के खिलाफ अपने अभियान को 23 अप्रैल से तीन दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।एआईएमपीएलबी के तहत वक्फ की सुरक्षा के लिए मजलिस-ए-अमल के राष्ट्रीय संयोजक एसक्यूआर इलियास ने एक बयान में कहा कि पहलगाम में आतंकवादी हमला बेहद दुखद और कड़ी निंदा योग्य है।
इसलिए बोर्ड ने पीड़ित परिवारों के प्रति शोक और सहानुभूति प्रकट करने के लिए वक्फ सुरक्षा अभियान के तहत अपने विरोध कार्यक्रमों को तीन दिनों के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।इलियास ने अभियान के राज्य और जिला संयोजकों को एक परिपत्र जारी कर उन्हें तीन दिनों के लिए सभी अभियान गतिविधियों को तत्काल रोकने का निर्देश दिया है।
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवधि के बाद अभियान फिर से शुरू होगा।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमला: 26 पर्यटकों की मौत, घातक आतंकवादी हमला!