श्रीनगर। Sketches of terrorists : सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पहलगाम अटैक के संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Terror Attack) में मंगलावर को हुए आतंकी हमले में लगभग 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। इस आतंकी हमले के बाद आज यानी बुधवार को इस वीभत्स हत्याकांड में शामिल 3 आतंकवादियों के स्केच जारी किए गए हैं। इस वीभत्स आतंकवादी हमले में आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा के शामिल होने का संदेह है।
टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी विंग द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। इस बीच, पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इस हमले में हमारा कोई हाथ नहीं है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) पहलगाम में जांच के लिए पहुंच गई है। पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।
यह भी देखें : आतंकियों ने हमले से पहले की थी ‘रेकी’, हमले की वीडियो रिकार्डिंग भी की