पटियाला, 20 मार्च : पी. डी. ए ने अनोखी पहल करते हुए पी. डी. ए पटियाला के दफ्तर में काम करते स्टाफ की सुविधा को मुख्य रखते हुए दफ्तर के ग्राउंड फ्लोर में स्टाफ के बच्चों के लिए क्रैच तैयार किया गया है। इस क्रैच का उद्घाटन करते पी. डी. ए के मुख्य मनीषा राणा ने बताया कि यहां स्टाफ के छोटे बच्चों की देखभाल की जाएगी, जिस के साथ स्टाफ की अपने बच्चों प्रति चिंता घटेगी और दफ्तरी कामकाज में रुचि बनी रहेगी।
इसके अलावा दफ्तरी काम-काज के लिए आने वाले निवासियों की सुविधा के लिए पी. डी. ए. ने सिंगल विंडो सिस्टम और लोगों के इन्तजार क्षेत्र को भी अपग्रेड किया है। मनीषा राणा ने बताया कि यहां लोगों के बैठने के लिए ए. सी वेटिंग हाल समेत यहां टी.वी सैट, पढऩे के लिए अखबार, पीने के लिए चाय/ पानी का प्रबंध करवाया गया है, जिससे दफ्तरी काम- काज के लिए आने वाली पब्लिक को किसी किस्म की दिक्कत न हो।
मुख्य प्रशासक मनीषा राणा ने बताया कि पी. डी. ए की तरफ से पी. डी. ए/ पुड्डा अधीन आते एरीया के निवासियों की शिकायतों का हल पहल के आधार पर करने की कार्यवाही की जाती है। लोगों की सुविधा के लिए पी.डी.ए में ज़्यादातर सेवाओं को आन- लाईन कर दिया गया है जिससे लोगों का कीमती समय बच सके। इस मौके पी. डी. ए. के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक जशनप्रीत कौर गिल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।