चंडीगढ़, 24 दिसंबर 2025: पंजाब के ममदोट के सिटी हार्ट स्कूल में पढ़ने वाले 10 वर्षीय श्रवण सिंह को प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके साहस और देशसेवा के लिए दिया जा रहा है। श्रवण सिंह 26 दिसंबर को होने वाले इस समारोह के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं। वे इस साल पंजाब के एकमात्र विद्यार्थी हैं जिन्हें यह सम्मान मिलने जा रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरहद पर तैनात सैनिकों की मदद के लिए श्रवण सिंह हर रोज घर से लस्सी, दूध और रोटी लेकर जाते थे। इतनी छोटी उम्र में जहां ज्यादातर बच्चे डरकर मां की गोद में छिप जाते हैं, वहीं श्रवण बेखौफ होकर सरहद पर पहुंचते थे। उन्होंने सैनिकों के लिए खाना पहुंचाकर न केवल उनकी मदद की, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरे।
उनके इस साहस और देशभक्ति ने लोगों के दिल जीत लिए। अब प्रधानमंत्री नेशनल चाइल्ड अवॉर्ड के रूप में उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
ये भी देखे: Bihar: ऑपरेशन सिंदूर के दिन जन्मी बेटी का नाम ‘सिंदूर’ रखा, हो रही तारीफ