ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने जारी किए पाक सैन्य ठिकानों पर हमले के वीडियो!

by chahat sikri
ऑपरेशन सिंदूर

12 मई 2025: Operation Sindoor: भारत ने सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सैन्य हवाई ठिकानों को हुए नुकसान को दिखाने वाले वीडियो जारी किए है । यह ऑपरेशन पिछले महीने जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए 7 मई को शुरू किया गया था।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, वायु संचालन महानिदेशक, एयर मार्शल ए.के. भारती ने सबसे पहले रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस को दिखाया था। जो इस्लामाबाद से 10 किलोमीटर से भी कम दूरी पर तथा देश के सैन्य मुख्यालय से सटा हुआ एक महत्वपूर्ण स्थल है। जहाँ  एक बड़े विस्फोट के बाद आग लग गई।

इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के पंजाब स्थित रहीम यार खान एयरबेस के रनवे को हुए व्यापक नुकसान का वीडियो दिखाया।

उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों की लड़ाई आतंकवादियों के खिलाफ थी। लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का “समर्थन करना” चुना और संघर्ष को “बढ़ा” दिया।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के मरकज तैयबा, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के मरकज सुभान अल्लाह और सियालकोट में हिजबुल मुजाहिदीन के महमूना जोया फैसिलिटी सहित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था।

भारत ने कहा है कि हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: भारत की आतंकवाद विरोधी कार्रवाई पर सेना की सफाई!

You may also like