40
12 मई 2025: Operation Sindoor: भारतीय सशस्त्र बलों ने आज दोहराया कि ऑपरेशन सिंदूर में केवल पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकी शिविरों को निशाना बनाया गया था और उन्हें जो भी नुकसान हुआ उसके लिए पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार है।
एयर मार्शल ए.के. भारती ने आज दोपहर विशेष मीडिया ब्रीफिंग में कहा-हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ थी। इसलिए हमने 7 मई को केवल आतंकी शिविरों पर हमला किया। लेकिन पाकिस्तान की सेना ने आतंकवादियों का साथ दिया और इसे अपनी लड़ाई बना लिया। वे अपने नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार हैं।
यह भी पढ़ें: भारत की जवाबी कार्रवाई: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 9 ठिकाने नष्ट