All Party Meeting on Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में हवाई हमले किए हैं। सेना और वायुसेना ने सुबह 1.05 बजे पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारतीय सेना ने कुल 9 स्थानों पर हवाई हमले किए हैं। इस स्थिति को देखते हुए पीएम मोदी ने 3 देशों की अपनी विदेश यात्रा भी स्थगित कर दी है। अब इस पर कल सर्वदलीय बैठक होगी।
अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार ने कल सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैठक में ऑपरेशन के बारे में जानकारी देंगे। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह , किरण रिजिजू और अन्य मौजूद रहेंगे. इसके अलावा विपक्षी नेता भी मौजूद रहेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए हवाई हमलों में 90 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। पाकिस्तान के मुरीदके में 30 आतंकवादी मारे गए हैं। इस बीच, अन्य आतंकवादी शिविरों में भी दर्जनों आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया है।बता दे कि 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए।
भारतीय सेना ने कुल 9 स्थानों पर हवाई हमले किए हैं। भारतीय सेना ने पुष्टि की है कि सफल हवाई हमला किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने पर नहीं, बल्कि एक आतंकवादी ठिकाने पर किया गया था। एयरस्ट्राइक के बाद भारतीय सेना ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा, ‘न्याय हुआ है, जय हिंद’।
ये भी देखे: ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर दागी मिसाइलें