2
मोगा, 10 फ़रवरी 2026: पंजाब के मोगा जिले में जीरा रोड पर दिनदहाड़े सरेआम फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। तीन बाइक सवार बदमाशों ने अचानक प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से दो मजदूर गंभीर घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर बाइक पर सवार होकर तेजी से आए। दो मजदूरों को गोली लगी है। दोनों को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त की जा रही है।
ये भी देखे: मोगा में कांग्रेस नेता पर घर में घुसकर फायरिंग, नरिंदरपाल सिंह सिद्धू गंभीर रूप से घायल