सच्ची श्रद्धा और प्रेम भावना रखने वाले को ही वृन्दावन आने का मिलता है मौका : गोस्वामी नीरज

मानवता के भले व सुख शांति की कामना की

by TheUnmuteHindi
सच्ची श्रद्धा और प्रेम भावना रखने वाले को ही वृन्दावन आने का मिलता है मौका : गोस्वामी नीरज

सच्ची श्रद्धा और प्रेम भावना रखने वाले को ही वृन्दावन आने का मिलता है मौका : गोस्वामी नीरज
मानवता के भले व सुख शांति की कामना की
सरहिंद, 1 जनवरी : श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल बस्सी पठाना द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्री वृंदावन धाम में श्री बांके बिहारी जी और बरसाना में श्री राधा रानी जी के दर्शन व संकीर्तन कर मानवता के भले और सुख शांति की कामना की गई। इस दौरान उनके द्वारा बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी नीरज से आशीर्वाद भी लिया गया। गोस्वामी नीरज ने कहा कि संकीर्तन मंडल की तरफ से जहां हर साल संत सम्मेलन करवा कर लोगों को धर्म के साथ जोड़ा जा रहा है, वहीं नव वर्ष पर श्री बांके बिहारी व राधा रानी के दर्शन कर जो समस्त जगत के भले के लिए कामना की जाती है, वह बहुत ही सराहनीय है। सच्ची श्रद्धा और प्रेम भावना रखने वाले मनुष्य को ही वृंदावन धाम की यात्रा करने का अवसर मिलता है तथा जो एक बार यहां आ जाता है,उसका मन संसार की मूल्यवान वस्तु को भुला कर यहां बार बार आने के लिए लालायित रहता है।
इस मौके मंडल के प्रधान राजकमल शर्मा ने कहा कि मंडल के 10 सदस्यों द्वारा इस बार यह यात्रा की गई और बांके बिहारी मंदिर वृंदावन, राधा रानी मंदिर बरसाना के दर्शन उपरांत इलाके की सुख शान्ति और तरक्की की कामना भी की गई। इस दौरान श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा सर्वानंद आश्रम में भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विक्की सिंगला, रमन कुमार, दिनेश मल्हौत्रा, अमित मौदगिल, विनोद कपिला, राघव मल्होत्रा, कृष्णा, अमित कुमार काकु, ललित शर्मा, ऋषु गौतम, मिकी आदि मौजूद थे।

You may also like