2027 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी : संजीव कालू

जेल भेजने के बावजूद कालू की पत्नी का चुनाव जीतना सच्चाई की जीत : भारत भूषण

by TheUnmuteHindi
2027 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी : संजीव कालू

2027 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी : संजीव कालू
जेल भेजने के बावजूद कालू की पत्नी का चुनाव जीतना सच्चाई की जीत : भारत भूषण
पटियाला : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु के हाल ही में जेल से रिहा होने पर जिला यूथ कांग्रेस कमेटी के प्रधान संजीव शर्मा कालू ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया है। संजीव शर्मा कालू ने कहा है कि आने वाला समय कांग्रेस का है। क्योंकि हाल ही में हुए चुनाव के दौरान धांधलियों के बावजूद भी पंजाब के कुछ नगर निगम में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है, जिससे साफ है कि 2027 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। इस मौके पर भारत भूषण आशु के साथ पूर्व मंत्री पंजाब सरकार परगट सिंह, राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस और पूर्व मंत्री पंजाब सरकार, कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों, बरिंदर सिंह ढिल्लों पूर्व अध्यक्ष पंजाब युवा कांग्रेस, खुशबाज सिंह जटाना, ईश्वरजोत सिंह चीमा मौजूद रहे।
वहीं भारत भूषण आशू ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने नगर निगम चुनाव के दौरान कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है इसी में ही शामिल पटियाला के जिला यूथ कांग्रेस प्रधान संजीव शर्मा कालू के खिलाफ दर्ज किये केस के बाद उनको जेल भेज दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी उनकी पत्नी ने चुनाव जीता है, जिसके चलते साफ है कि लोग आम आदमी पार्टी को पीछे धकेल रहे हैं और कांग्रेस को आगे लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर संजीव शर्मा कालू के साथ संत बंगा पूर्व अध्यक्ष नगर सुधार ट्रस्ट, सेवक सिंह झिल पूर्व पार्षद, अमरप्रीत सिंह बॉबी पूर्व पार्षद, भुवेश तिवारी पूर्व पार्षद व रिधम शर्मा शामिल थे।

You may also like