अंबाला, 17 सितंबर 2025: हरियाणा में नई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी-2025 के तहत हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निगम ने ग्रुप-ए श्रेणी के कार्यकारी अभियंताओं के तबादले पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए सफलतापूर्वक पूरे किए हैं, जिससे यह राज्य का पहला निगम बन गया है, जिसने इस स्तर पर ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम को लागू किया।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रक्रिया में 18 कार्यकारी अभियंताओं के तबादले किए गए, और सभी ने अपनी पसंद के स्टेशनों पर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि इस नीति की सबसे बड़ी खासियत इसकी पारदर्शिता है। अधिकारियों को उनकी प्राथमिकता के आधार पर कार्यस्थल आवंटित किए गए, जिससे वे खुश और प्रेरित हैं।
विज ने आगे बताया कि इस नीति का विस्तार जल्द ही ग्रुप-बी और ग्रुप-सी कर्मचारियों के लिए भी किया जाएगा। इससे कर्मचारी अपनी पसंद के स्टेशन या अपने घर के नजदीक तैनाती पा सकेंगे।
ये भी देखे: Ambala News: बिजली काटने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एक्शन, XEN को किया सस्पेंड