सबरीमाला यात्रा के लिए करवानी पड़ेगी आनलाइन बुकिंग

by TheUnmuteHindi
सबरीमाला यात्रा के लिए करवानी पड़ेगी आनलाइन बुकिंग

नई दिल्ली, 7 अक्तूबर : अब से सबरीमाला यात्रा के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग करना आवश्यक होगा। इसके साथ ही भगवान अयप्पा मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या भी सीमित की गई है। जानकारी के अनुसार सबरीमाला की वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा सीजन शुरू होने में अभी एक महीना बाकी है, लेकिन सरकार ने समय से पहले ही इस नियम का ऐलान किया है। अब से तीर्थयात्री केवल ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही दर्शन कर सकेंगे। हर दिन अधिकतम 80,000 भक्तों को ही अनुमति दी जाएगी। बता दें कि केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। अब इस तीर्थयात्रा के लिए एक नया नियम लागू कर दिया गया है। केरल सरकार ने घोषणा की है।

You may also like