एक पेड़ माँ के नाम: पौधारोपण महाभियान में इतिहास रचेगा उत्तर प्रदेश, लगाए जायेंगे 37 करोड़ पौधे

by Nishi_kashyap
पौधारोपण महाभियान

लखनऊ,07 जुलाई, 2025: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा नौ जुलाई को जन सहभागिता के जरिये एक दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बतादें की यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नौ जुलाई को होने वाले पौधरोपण महाभियान-2025 में उत्तर प्रदेश एक बार फिर इतिहास रचेगा। इस अभियान में एक दिन में 37 करोड़ पौधे रोपे जायेंगे।

महाभियान में जन सहभागिता अवश्य होः सीएम योगी

सीएम योगी की वन नीति से साल दर साल नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा, उत्तर प्रदेश इस बार भी इतिहास रचेगा। योगी के आह्वान पर स्वयंसेवी संस्थाएं, अधिवक्ता,जनप्रतिनिधि, राजकीय कर्मचारी, चिकित्सक समेत समाज का हर तबका जुड़ेगा। सीएम योगी ने सभी से अपील की है कि वे एक एक पौधा लगाएँ , फोटो अपलोड करें और पौधों का संरक्षण भी करें। बतादें की सीएम योगी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि महाभियान में जन सहभागिता जरूरी हो। इसके बाद प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों, किसानों समेत समाज के हर तबके से संवाद स्थापित करते हुए सभी को इससे जोड़ा।

अभियान को मिलेगी नई ऊंचाई

इस अभियान से 3.40 करोड़ विद्यार्थी और 2.24 करोड़ किसान जुड़ेंगे। इसमें 25 करोड़ नागरिकों और 26 राजकीय विभागों की सहभागिता से एक ही दिन में होने वाले इस अभियान को नई ऊंचाई मिलेगी। साथ ही इस अभियान में समाज के हर तबके के लोग जुड़ेंगे। इस अभियान में ग्राम प्रधान से लेकर सांसद तक 60,182 जनप्रतिनिधि, 13,44,558 राजकीय कर्मचारी, 4,69,900 अधिवक्ता, 27,270 स्वयंसेवी संस्थाएं और 15,000 किसान उत्पादक संगठन शामिल होंगे।

‘सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा यह अभियान’

सीएम योगी ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप 5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस के दिन शुरू हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

यह भी पढ़े: UP weather update: यूपी के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

You may also like