रूपनगर: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

by Manu
स्पेशल ट्रेन

रूपनगर, 09 अप्रैल 2025: रूपनगर-घनौली रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, इसमे एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना में व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रूपनगर के मुर्दाघर में रखवा दिया।

रेलवे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा एक पैसेंजर ट्रेन के कारण हुआ। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, और उसकी शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक मुर्दाघर में रखा गया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने मे जुटी है कि यह व्यक्ति कौन था और ट्रेन हादसा कैसे हुआ। इस घटना से रूपनगर इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

ये भी देखे: जामनगर कार दुर्घटना का रहस्य खुला, पत्नी ने प्रेमी से करवाया पति का एक्सीडेंट

You may also like