चंडीगढ़, 26 अक्टूबर : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुलिस अधिकारियों ने अब लुधियाना से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के प्रमुख गौरव यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए बताया कि पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान में सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है तथा उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाकर बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुंबई का रहने वाला है। उन्होंने बताया, ‘‘सुजीत हत्या की साजिश में शामिल था और एक अन्य आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने तीन दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की हत्या के षड्यंत्र के बारे में उसे जानकारी दे दी थी। उसने उसे साजो-सामान भी मुहैया कराया था। मामले की जांच के लिए आरोपी को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसको लेकर अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में लुधियाना से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
94
previous post