पंचमी के दिवस मौके बड़ी संख्या में संगतों ने बड़ी संख्या में गुरु घर माथा टेका

संगतों ने की पंगत और संगत लगाकर पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी

by TheUnmuteHindi
पंचमी के दिवस मौके बड़ी संख्या में संगतों ने बड़ी संख्या में गुरु घर माथा टेका

पंचमी के दिवस मौके बड़ी संख्या में संगतों ने बड़ी संख्या में गुरु घर माथा टेका
– संगतों ने की पंगत और संगत लगाकर पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी
पटियाला : नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के चरनछोह स्थान गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब में पंचमी का दिवस संगतों द्वारा गुरु घर नतमस्तक होकर श्रद्धा भावना और उत्साह के साथ मनाया गया । संगतों ने गुरु दरबार में शीश निवाया । इस दौरान संगतों ने जहां गुरु घर पंगत-संगत की, वहीं घनी धुंध के प्रवाह किए बिना पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। इस पवित्र दिवस मौके गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान भी सजाए, वहां ढाडी कवीशरी जत्थों ने संगतों को गुरु इतिहास के साथ जोडऩे का प्रयास किया। पंचमी का दिवस दशमेश पिता साहिब ए कमाल श्री गुरु गोबिंद जी को समर्पित किया।
गुरुद्वारा साहिब में सजाए दीवानों में चले रहे धार्मिक समागमों में शिरोमणि कमेटी के पूर्व प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर विशेश तोर पर पहुुंचे हुए थे, जिन्होंने संगतों को प्रेरित करते हुए कहा कि शब्द गुरु के साथ जुडऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब समुची मानवता के आध्यात्मक गुरु हैं, जिस समुच्ची मानवता का मार्ग दर्शन कर रहे हैं। इस मौके एडी. मैनेजर जसविन्दर सिंह, उप मैनेजर भाग ङ्क्षसह चौहान, मनदीप ङ्क्षसह पहलवान, अकाउटेंट गुरमीत ङ्क्षसह, जोगिंदर ङ्क्षसह पंछी, प्रचारक परविंदर ङ्क्षसह बराड़ा, भाई सर्बजीत ङ्क्षसह, भाई हजूर ङ्क्षसह, भाई तरसवीर ङ्क्षसह आदि मौजूद थे।

You may also like