महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हरचंद सिंह बरसट अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर में हुए नतमस्तक
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने सभी के कल्याण के लिए अरदास की
पटियाला, 27 फरवरी : पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पटियाला की अनाज मंडी में स्थित शिव मंदिर में माथा टेका। चेयरमैन ने भगवान शिव का जल और दूध से अभिषेक किया और पंजाब की प्रगति, खुशहाली और सबके कल्याण के लिये प्रार्थना की। इस दौरान स. बरसट ने सभी को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए एकजुट रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और आज इस त्यौहार के अवसर पर पटियाला में भी भक्तों में पूरा उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार ही हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जो हमें जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इसके बाद चेयरमैन ने लंगर में भी सेवा की। इस अवसर पर स. बरसट को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मेघ चंद शेरमाजरा चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पटियाला, अशोक सिरसवाल चेयरमैन मार्किट कमेटी पटियाला, शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार, चेयरमैन कमल गोयल, जनरल सेक्रेटरी संजीव कुमार मित्तल, सीनियर उप प्रधान राकेश कुमार, उप प्रधान माधव, सचिव रतन बांसल, कैशियर राज कुमार गुप्ता, कृष्ण मित्तल, कर्मजीत बासी, पवन बांसल मिट्ठू और आढ़ती एसोसिएशन, फर्टिलाइजर एसोसिएशन, राइस मिल एसोसिएशन तरसेम सैनी, गुरदीप सिंह चीमा, दिलबाग सिंह, सतविंदर सैनी, नरेश भोला, खरदमन राय, तीरथ बांसल, चरण दास गोयल, हरिंदर सिंह धबलान, परगट सिंह, विक्की बरसट, रिच्ची डकाला, हरबंस बांसल, विजय गोयल व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।