पत्नी के आठ पति होने के आरोप पर पत्नी ने खुद ही कोर्ट में कह दिया उसके आठ नहीं चार ही पति जरूर हैं जी

by TheUnmuteHindi
पत्नी के आठ पति होने के आरोप पर पत्नी ने खुद ही कोर्ट में कह दिया उसके आठ नहीं चार ही पति जरूर हैं जी

पत्नी के आठ पति होने के आरोप पर पत्नी ने खुद ही कोर्ट में कह दिया उसके आठ नहीं चार ही पति जरूर हैं जी
कर्नाटक : भारत देश के कर्नाटक के बेंगलुरु एक शख्स ने जहा एक और अपनी बीवी के खिलाफ इस लिए केस कर दिया की उसके आठ पति हैं वहीं दूसरी और पत्नी ने उकत आरोपों को ख़ारिज करते हुए स्पष्ट कह दिया श्रीमान उसके आठ नहीं बल्कि चार पति जरूर हैं। पति के वकील राजा हुसैन ने हाई कोर्ट को बताया कि तीन पतियों ने कोर्ट में एक सर्टिफिकेट जमा कर दिया है। वकील ने महिला के खिलाफ जांच करने का कोर्ट से आग्राह किया है। वहीं दूसरी तरफ पत्नी के वकील ने पति की इस दलील पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह आरोप झूठा है महिला के आठ नहीं बल्कि चार पति हैं। वकील ने बताया कि महिला ने चार लोगों से शादी की है। कोर्ट में बताया गया कि पहले पति की मौत के बाद शादी हुई थी। उससे तलाक लेने के बाद ही महिला ने चारों शादियां की थी। वह अपने पति के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की सोच रही है। जो उन पर आठ शादियों का इल्जाम लगा रहा है। इसका जवाब देते हुए पति के वकील ने कहा कि उनके पास आठ लोगों के दस्तावेज हैं। पिछली बार पांच पति व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में शामिल हुए थे। लेकिन पूछताछ नहीं हो सकी थी। तीन और पतियों ने प्रमाण पत्र जमा कर दिया है। जस्टिस एम. नागाप्रसन्ना की अध्यक्षता वाली हाई कोर्ट बेंच ने सुनवाई 27 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। वहीं, पति के वकील को दस्तावेज और दलीलें पेश करने का निर्देश दिया है।

You may also like