2
अयोध्या, 27 मार्च 2026: रामनगरी अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में राम जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। यह तिलक ठीक चार मिनट तक चला। खास बात यह रही कि सूर्य तिलक ठीक उसी समय हुआ, जिसे भगवान राम के जन्म का पावन क्षण माना जाता है।
इस बार रामनवमी पर रवि योग और सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष संयोग भी बन रहा है, जिससे इस आयोजन का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का अभिषेक, शृंगार और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया गया।
ये भी देखे: अयोध्या की तर्ज पर सीतामढ़ी में बनेगा मां जानकी का भव्य मंदिर, सरकार ने दी मंजूरी