नवरात्रि की नवमी पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में की मां सिद्धिदात्री की आराधना, कन्या पूजन किया

by Manu
योगी कन्या पूजन

गोरखपुर, 27 मार्च 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की आराधना की और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कन्या पूजन किया।

योगी ने नौ छोटी कन्याओं के पैर धोए, उन्हें तिलक लगाया, चुनरी ओढ़ाई और प्रसाद भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, “मां दुर्गा के नौ दिनों के अनुष्ठान की पूर्णाहुति आज हो रही है। नवमी तिथि सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली, सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने वाली तिथि है।

इस अवसर पर मैं पूरे प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मां की कृपा सभी के जीवन में सदैव बनी रहे, उनके जीवन में खुशी और समृद्धि बनी रहे।” योगी ने कहा कि नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का पावन जन्मोत्सव भी रामनवमी के रूप में मनाया जाता है। प्रभु श्री राम सनातन धर्म की परंपरा में हर भारतीय के लिए आदर्श और प्रेरणा स्रोत हैं।

कन्या पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने बटुक भैरव का भी पूजन किया। नवरात्र अनुष्ठान की पूर्णता के बाद दोपहर में योगी गोरखनाथ मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मोत्सव मनाएंगे।

ये भी देखे: 5 साल की बच्ची ने CM योगी को बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया, योगी बोले- मन लगाकर पढ़ाई करना

You may also like