द्रास, 26 जुलाई 2025: आज देश 26वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इस खास दिन पर पूरे देश के लोग उन वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस मौके पर द्रास में आयोजित 26वें कारगिल विजय दिवस समारोह में थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देशवासियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि हम उन वीरों के हमेशा आभारी रहेंगे, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। जनरल द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर शानदार जीत हासिल की।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सेना को पूरी आजादी मिलने के बाद, पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 अहम आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, वो भी बिना किसी निर्दोष को नुकसान पहुंचाए।
ये भी देखे: ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ सिंह सोमवार को करेंगे चर्चा की शुरुआत, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद