16 फरवरी को खालसा कालेज में पटियाला की दोबारा शान बनेगा मिल्ट्री लिटरेचर फैस्टीवल
– लैफ. जनरल चेतिन्दर सिंह, डिप्टी कमिश्नर और ब्रिगेडियर मदान ने मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल का पोस्टर जारी किया
पटियाला, 31 जनवरी : पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल दौरान 16 फरवरी को पटियाला के खालसा कालेज में तीसरा मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल करवाया जा रहा है। इस मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल का पोस्टर लैफ्टिनैंट जनरल (रिटा.) चेतिन्दर सिंह, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव, ब्रिगेडियर अदवितिया मदान, ए. डी. सी. ( शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों और पी. पी. एस. सी. के सचिव चरनजीत सिंह ने जारी किया। इन अधिकारियों ने एक मीटिंग करके सभी प्रोग्रामों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया। डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने बताया कि पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य के सभी जिलों में मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल करवाने के किए ऐलान के मद्देनजर पटियाला जिला लगातार तीसरी बार मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल करवाने वाला पंजाब का मोहरी जिला बन गया है। उन्होंने न्योता दिया कि पटियाला निवासी बढ़-चढक़र पहुंचे तथा इस फेस्टिवल का आनंद लें, इस फेस्टिवल में दाखिला मुफ्त है। डा. प्रीति यादव ने बताया कि 16 फरवरी को मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल मौके वाई.पी.एस. चौंक स्थित सेनोटाफ में फूल माला अर्पण और पोलो ग्राउंड से ब्रेव- हार्ट मोटरसाईकिल रैली, खालसा कालेज में जोश, बैंड डिस्प्ले, जजबे तथा बहादुरी का वर्णन, फौजी टैंकों व युद्ध साजो सामान की प्रदर्शनी, योद्धाओं के नृत्य आदि स्थापित किए जाएंगे।
16 फरवरी को खालसा कालेज में पटियाला की दोबारा शान बनेगा मिल्ट्री लिटरेचर फैस्टीवल
लैफ. जनरल चेतिन्दर सिंह, डिप्टी कमिश्नर और ब्रिगेडियर मदान ने मिल्ट्री लिटरेचर फेस्टिवल का पोस्टर जारी किया
64